बिहार

पटनासिटी के कुरकुरे फैक्ट्री में लगा भयानक आग, लाखों का सामान जलकर राख!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): बुधवार की सुबह-सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना पटना साहिब ओवर ब्रिज पुल के पास कुरकुरे फैक्ट्री की है, जहां फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी, आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आग पूरी तरह फैक्ट्री में फैल गया.

सुबह-सुबह लगी थी भीषण आग-

सुबह 3 : 30 मिनट पर मॉर्निंग वॉक पर जा रहे छात्रों ने देखा की फैक्ट्री में आग लगा हुआ है तो इसकी सूचना तुंरत ही स्थानीय थाना को दी, जिसके बाद फायर बिग्रेड की आठ बड़ी और छोटी गाड़ी पहुंच कर फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने का प्रयास करने लगी, लेकिन आग पूरी तरह से फैक्ट्री में फैल चुकी थी और पूरे सामान को अपने लपेट में लेकर राख कर दिया.

10 लाख का बताया नुकसान-

इस घटना के बारे में कुरकुरे फैक्ट्री के मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने से 10,00000 दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है. पूरी तरह से फैक्ट्री का सामान जलकर राख हो गया है. वही लोगों ने बताया कि कुरकुरे फैक्ट्री में आग लगी थी आग पूरी तरह फैक्ट्री में फैल गया था, लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया जा रहा है. वहीं फैक्ट्री में लगी आग के बाद पास में लगे गैराज में भी आग पकड़ लिया, जिसके कारण तीन कार जल गया और हाईटेंशन तार भी फैक्ट्री  के नजदीक था जिसके कारण पूरी तरह जलकर नीचे गिर गया।

Related posts

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेताजी की 78वीं जयंती समारोह मनाया गया

नदियों के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी ने 24 घंटे तटबंध निगरानी एवं सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

error: