क्राइमबिहार

अपराधी ने पटका बम, धमाके से पूरे इलाके में दहशत!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): खाजेकला थाना क्षेत्र के बरकत खां अखाड़ा के पास उस वक्त अफरा तफरी मंच गई, जब एक अपराधी ने इलाके में अचानक बम पटक दिया. जिसके धमाके से पूरा इलाका दहला उठा. वही इस बम के छींटे से 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए गुरु गोविन्द सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद इलाके में दहसत का माहौल कायम हो गया है. वही बम चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस पुरे मामले की छानबीन की. साथ ही पीड़ित के व्यान पर मामला दर्ज कर आगे करवाई में जुट गई है.

पीड़ित परिजनों ने बताया की दो पक्षों में हुए विवाद का समझौता किया जा रहा था, जिसमे मोहम्मद शिबू और मोहम्मद एजाज नाम का लड़का झगड़ा कर रहे थे इसी बीच सोनु नामक युवक आया और उसने इलाके में दहसत फ़ैलाने के लिए बम पटक दिया, जिसमे 5 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया की सोनू पगलवा नाम का अपराधी द्वारा बम पटकने की बात सामने आई है. इसकी जाँच कर करवाई कि जाएगी।

Related posts

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- स्थायी समाधान खोजने में विफल है डबल इंजन सरकार

error: