बिहार

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर सभी मंडलो में किया जाएगा सेवा कार्य

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के खाजेकलां सामुदायिक भवन में भाजपा के संगठनात्मक बैठक संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि हमसभी के लिए गर्व का पल है कि देश को नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व मिला। सात अक्टूबर2000 को नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कुर्सी संभाली। कुशल नेतृत्व के कारण पूरे देश और संगठन में पहचान मिली।तत्पश्चात 2014 से भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व संभाला।अपने अडिग फैसले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाया।आज विश्व के सर्वमान्य नेता के रूप में स्थापित है।इस बीस साल के सफल राजनीतिक नेतृत्व के कारण उनके 71वें जन्मदिन के अवसर पर सभी मंडलो में मंडलाध्यक्ष, युवा मोर्चा, सभी मंच, मोर्चा,एवं प्रकोष्ठों में सेवा ही संगठन के भाव से झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में रहने वाले बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण,अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरण, मंदिरों में उनके दीर्घायु के लिए दीप प्रज्वलित एवं हवन करने का कार्यक्रम, जगह जगह कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए टीकाकरण करने एवं लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का कार्य, 17 सितंबर से 7अक्टूबर तक किया जाएगा.

Advertisements
Ad 1

बैठक मेंनमामि गंगे के प्रदेश संयोजक प्रभाकर मिश्रा, रूपनारायण मेहता, विनय केसरी, रंजीत सिन्हा उर्फ तन्नूजी, किरणशंकर, विनय केसरी, अजय आज़ाद, सुजीत कुशवाहा, नरेंद्र अवस्थी, मुरारी राय कमलेंद्र प्रसाद, बलराम माथुरी, राजू जायसवाल, मनोज साह, शंकर मेहता, हरेन्द्र चंद्रवंशी, अखिलेश मेहता, भरत महतो, बद्रीनाथ गुप्ता, अजय पंडित, मृत्युंजय बलिहार, सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: