बिहार

तीज को लेकर बाजार में रही चहल-पहल, कल सुहागिन महिलाएं व्रत रखेंगी

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): धर्म संस्कृति और सामाजिक एकता को एक सूत्र में पिरोने वाला सामाजिक पर्व हरितालिका तीज कल यानी गुरुवार को है. कल सुहागिन महिलाएं व्रत रखेंगी इसे लेकर आज साड़ी-कपड़ा, श्रृंगार और पूजा-पाठ के सामानों की खूब बिक्री हुई. बाजारों में फल और हरी सब्जियों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही. पटनासिटी के भगत सिंह चौक, नालापर, हरमंदिर गली सहित अन्य श्रृंगार दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ रही. बाजार में फलों की स्थायी दुकान के अलावा सड़कों पर दर्जनों ठेला लगाकर फलों की बिक्री की जा रही. लोग खरीदारी कर रहे है. पर्व को लेकर फल बाजार में काफी उछाल आया. वहीं गुरुवार को महिलाएं चौबीस घंटे निर्जला रखकर तीज का व्रत धारण करेंगी।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: