बिहार

प्रखंड मुख्यालय में पंचायत चुनाव को लेकर विशेष बैठक

अररिया/सोनामनी गोदाम(संजय कुमार पंडित): आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर डीपीआरओ अररिया द्वारा कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय में विशेष बैठक का आयोजन किया गया।प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक की गई, पंचायत चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में थानाध्यक्ष के साथ विशेष बैठक की जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा के साथ सभी सामग्रि कोषांग का गठन किया गया, साथ ही इसके लिए कर्मियों को भी कार्यभार सौंपा गया।वहीं नॉमिनेशन को लेकर ईवीएम मशीन सीलिंग नामांकन काउंटर समेत अन्य विषय पर चर्चा की गई। नामांकन के लिए वार्ड सदस्य सभा भवन में तो सरपंच व पंच के लिए मनरेगा भवन में मुखिया के लिए आरटीपीएस कार्यालय में पंचायत सदस्यों के लिए प्रखंड कार्यालय में वानगिरी रसीद के लिए न्यू मनरेगा भवन में काउंटर बनाया गया है जिस पर ए आर ओ कंप्यूटर ऑपरेटर व कर्मी तैयार किए जाएंगे ताकि नॉमिनेशन के दौरान किसी भी प्रत्याशी को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला बदमाश मंटू गिरफ्तार, कट्टा-तलवार और गोली बरामद!

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1427 मामलों का निबटारा, 28 वर्ष पुराने मामले का समाधान

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है

error: