क्राइमबिहार

छिनतई करते चार लड़के को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

[Edited By: Robin Raj]

Advertisements
Ad 1

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आलमगंज थाना क्षेत्र से टेंपो चालक रात्रि करीब 10:00 बजे गांधी मैदान से से अपने घर मारूफगंज टेंपो लेकर आ रहे थे तभी बीएनआर एवं त्रिपोलिया के आसपास कुछ दूरी पर चार लड़के टेंपो पर चढ़कर और कुछ दूर गाड़ी आगे बढ़ने पर टैंपू के चालक से उसका मोबाइल ले लिए तथा वहां से उतर कर चले गए, इसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने टेंपो चालक के साथ मिलकर उसके हुलिया के आधार पर बारी-बारी से चारो लड़का को पकड़ा गया और गाड़ी चालक का मोबाइल फोन को बरामद किया तथा इसमें शामिल चार लड़के सनी कुमार, शुभम कुमार, हर्षित कुमार, अभिषेक कुमार पत्थर की मस्जिद सभी थाना सुल्तानगंज जिला पटना को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक दूसरा छीना गया हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया. पूछताछ में चारों ने बताया कि हम लोग रात्रि में टैंपू पर पैसेंजर के रूप में बैठ जाते हैं तथा टेंपो चालक एवं पैसेंजर से मोबाइल एवं पैसा की छिनतई करते हैं. हर्षित कुमार सुल्तानगंज थाना से हत्या के केस में जेल भी जा चुका है एवम अन्य का अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

फुलकाहा में 251 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा, भक्तिमय माहौल से गूंजा क्षेत्र

मॉडल विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल…

सीमावर्ती क्षेत्र बेला में एसएसबी व बिहार पुलिस का संयुक्त गश्त अभियान

error: