क्राइमबिहार

पुलिस ने 5 लोगो को गिरफ्तार किया!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने अपराधियो पर सख्त नजर रख रही है और अपराधियों की धर पकड शुरू कर दी है ! इसीक्रम में पटना सिटी के आलम गंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने 5 लोगो को गिरफ्तार किया। वही मीना बाजार इलाके से पुलिस ने गस्ती के दौरान एक संदिगध व्यक्ति जो पुलिस टीम को देखते ही भागने लगा ।जहां पुलिस ने उसका पीछा कर धर दबोचा। वही उस व्यक्ति की तलासी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने उसकी पहचान मेहन्दी गंज इलाके का रहने वाला रंजन राम उर्फ मंगू राम के रूप में किया है । वही आलम गंज पुलिसचौकी के पास से पुलिस ने पिस्तौल के नोक पर लोगो मे दहसत फैलाने वाला मोहमद सुलेमान उर्फ शेरू को पीस ने देशी कट्टा औए एक जिंदा कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार किया । पुलिस ने बताया है कि ये दोनों शातिर अपराधी है कई मामले में जेल भी जा चुका है। वही दूसरी ओर पुलिस ने चैरी टार इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर एक गेसिंग सेंटर पर छापेमारी कर गेसिंग कूपन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया वही संचालक मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. फ़िलहाल पुलिस सभी आरोपी से कड़ी पूछ ताछ कर रही है।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: