क्राइमबिहार

छात्राओं के साथ छेड़खानी व शिक्षकों के साथ की जाती है अभद्र व्यवहार

जमुई(मो० अंजुम आलम): शहर के प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई में असामाजिक तत्वों द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी और शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह द्वारा बुधवार को टाउन थाना में आवेदन देकर अज्ञात मनचले युवकों पर कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि सभी शिक्षक विद्यालय के विभिन्न कार्यों में व्यस्त रहते हैं, और स्कूल आए छात्राओं के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़खानी किया जाता है, जब शिक्षकों द्वारा इसका विरोध किया जाता है तो उन लोगों द्वारा शिक्षक के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया जाता है। स्कूल परिसर में असामाजिक तत्व अलग भेष- भूषा में प्रवेश कर पढ़ाई सहित अन्य कार्यों को प्रभावित करते हैं। और छात्राओं को भी परेशान करते हैं। उन्होंने थानाध्यक्ष से असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस बल को स्कूल भेजा गया था लेकिन सभी लोग भाग चुके थे। असामाजिक तत्वों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बाल विवाह रोकने और एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

तख्त पटना साहिब में खालसा साजना दिवस को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया

डॉ० भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अनावरण सह परिचर्चा

error: