क्राइमबिहार

देशी-विदेशी शराब के साथ महिला सहित दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

जमुई(मो० अंजुम आलम): टाउन थाना की पुलिस ने शहर के तीन अलग- अलग जगहों से छापेमारी कर देशी- विदेशी शराब को जब्त किया है। साथ ही एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। बता दें कि मंगलवार की देर शाम शहर के भुक्खड़ मुहल्ला स्थित एक परती जमीन से झाड़ी में छिपाकर रखे 9 बोतल इम्पेरियर ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद किया गया जबकि तस्कर मौके से फरार हो गया। बुधवार की दोपहर नगर परिषद क्षेत्र के हरनाहा मुहल्ला में भी टाउन थाना की पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान दो अलग- अलग घर से कुल 7 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। साथ ही एक महिला तस्कर और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। गिरफ्तार महिला तस्कर की पहचान हरनाहा मुहल्ला निवासी 

Advertisements
Ad 1

प्रभु यादव की पत्नी सुनीता देवी और गिरफ्तार पुरूष तस्कर की पहचान गंगा साव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि देशी शराब के अवैध कारोबार की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी।सूचना के आधार पर एसआई सुबोध कुमार को दलबल के साथ भेजा गया। इस दौरान गंगा साव के घर से 5 लीटर देशी शराब बरामद किया गया जबकि सुनीता देवी के घर से एक स्प्राइट बोतल में लगभग 2 लीटर शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है।एफआईआर कर कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा  भुक्खड़ मुहल्ले से बरामद शराब मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही छापेमारी भी की जा रही है।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: