बिहार

डॉ० मनीषा सिंह को महावीर कैंसर संस्थान का निदेशक मेडिकल बनाया गया

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के फुलवारी शरीफ अवस्थित महावीर कैंसर संस्थान एवं शोध केंद्र में उपचार के क्षेत्र में उत्तम कार्य को देखते हुए प्रसिद्ध गायनकोलॉजिस्ट डा ० मनीषा सिंह को निदेशक ( मेडिकल ) के पद पर नियुक्ति , चयन समिति द्वारा की गई है । निदेशक ( मेडिकल ) अस्पताल में रोगियों के उपचार के शीर्ष अधिकारी होंगी । इसकी जानकारी महावीर कैंसर संस्थान की तरफ से प्रेस बयान जारी कर दी गयी । डा ० मनीषा सिंह ने श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुणाल जी दिन – रात गरीब एवं लाचार कैंसर मरीजों को बेहतर से बेहतर सेवा कैसे प्रदान की जाए इसके लिए हमेशा सोचते रहते हैं और इसके लिए हमलोगों का सदैव मार्गदर्शन भी करते रहते हैं । आज उन्हीं की सोच से महावीर कैंसर संस्थान एवं शोध केन्द्र की ख्याति विदेशों तक है । यहां बिहार के अलावे बिहार के पड़ोसी राज्यों और पड़ोसी देशों ( नेपाल और बंगलादेश ) से भी बड़ी संख्या में कैंसर मरीज यहां इलाज कराने आते हैं । आज टाटा मेमोरियल अस्पताल मुम्बई के बाद सर्वाधिक कैंसर रोगियों की चिकित्सा करने में दूसरे नम्बर पर इस अस्पताल का नाम आता है.

Advertisements
Ad 1

डॉ० मनीषा सिंह ने कहा कि महावीर मन्दिर प्रबंधन समिति द्वारा जनता के लाभार्थ पांच अस्पताल कार्यरत हैं जिसमें से बिहार में पूर्वोत्तर भारत का कैंसर का एकमात्र सुपर स्पेशलिटी अस्पताल महावीर कैंसर संस्थान जहां हर तरह के कैंसर रोगों की सम्पूर्ण अत्याधुनिक तकनीक से चिकित्सा एक छत के नीचे होती है. देश मे ही नही बल्कि विदेशों में सम्पूर्ण कैंसर चिकित्सा के लिये विख्यात है।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: