क्राइमबिहार

बालू माफियाओं ने रानीतलाब थानाध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला, कई पुलिसकर्मी जख्मी!

पालीगंज(आनंद मोहन): बिहार में बालू के अवैध कारोबार को बंद करने के लिए पुलिस -प्रशासन सख्ती बरत रही है तो बालू माफिया अब खून -खराबे पर उतर आया हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत के रानीतालाब थाना क्षेत्र में बालू के अवैध कारोबार को रोकने गयी पुलिस पर माफियाओं ने जानलेवा हमला किया है। इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हुये हैं। रानीतालाब थाना क्षेत्र के बेरर गांव में अवैध बालू का कारोबार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी किया। पुलिस को कामयाबी मिल गयी थी की बालू माफियाओं ने असमाजिक तत्वों के साठगांठ से पुलिस पर रोडेबाजी एवं जान लेवा हमला कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। आधा दर्जन घायल पुलिसकर्मी को सरकारी एवं निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। पुलिस पर हमले की बात आग की तरह फैल गयी ,जिला पुलिस मुख्यालय के आलाधिकारी इसे चुनौती के रूप में लिया हैं। पालीगंज अनुमंडल के साथ ही आसपास के कई थाने की पुलिस घटना में शामिल बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में जुट गयी हैं। मालूम हो की सरकार ने बालू खनन पर रोक लगा रखा है, इधर सोन तटवर्तीय इलाके में आज भी बालू माफिया अवैध खनन एवं प्रेषन में जुटे है। इस संबंध में रानीतालाब थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। वहीं आरोपियों के घरों को सील भी किया गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: