पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): रोट्रैक्ट क्लब ऑफ पटना सिटी द्वारा रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर युवा रोट्रैक्ट सदस्यों ने पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया साथ ही “राखी विथ खाकी” कार्यक्रम का आयोजन पटना स्थित सुल्तानगंज थाना परिसर में किया. क्लब के अध्यक्ष रो० रव्यांशु प्रीत एवं सचिव रो० ऋषि राज नें संयुक्त रूप से युवाओं को पर्यवारण के प्रति प्रेम विशेष कर पौधों की तबतक सेवा करने की ज़रूरत पर बल दिया जब तक बड़े हो कर पेड़ ना बन जाए क्योंकि पौधे लगाने से ज़्यादा महत्वपूर्ण उनकी रक्षा करना है ताकि वे बड़े होकर पेड़ बन सके ।क्लब के सभी सदस्य एवं पुलिस अधिकारीयों नें पेड़ को राखी बांध कर उनकी रक्षा करने का प्रण लिया। निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, सूलतानगंज पटना श्री शेर सिंह ने युवा रोट्रक्टर्स को पढ़ाई के साथ साथ इस तरह के जागरूकता अभियान में सम्मिलित होते देख कर रोटरी इंटरनेशनल की प्रशंसा की । मंडल 3250 बिहार झारखंड के डिस्ट्रिक्ट को-चेयरमैन पब्लिक इमेज एंड पब्लिक रिलेशन रोटेरियन बिजय कुमार यादव ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए आज के परिपेक्ष में इनकी भागीदारी को अत्यंत महत्त्वपुर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं रोट्रैक्ट क्लब पटना सिटी के चेयरमैन रो० रवि शंकर प्रीत नें किया. कार्यक्रम में सविता प्रीत , रो० अंकित सिंह, रो० ऋषव पटेल, रो० प्रवीण कुमार , सौरव वर्मा, नीतीश पांडेय, रोहित कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।
