बिहार

पूर्व मुखिया धर्मदेव राय का हत्यारा जेल कक्षपाल राम लखन उर्फ ब्रजेश राय गया जेल

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): साढ़े दस वर्षों से फरार कुरथौल के पूर्व मुखिया धर्मदेव राय उर्फ मिरचाई गोप का हत्यारा सिपाही राम लखन उर्फ ब्रजेश को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया।पुलिस अब इस शातिर सिपाही रामलखन उर्फ ब्रजेश के लाइसेंसी हथियार की बरामदगी में जुटी है जिससे पूर्व मुखिया धर्मदेव राय की हत्या की गई थी। इसके अलावा पुलिस इस हत्याकांड में इस्तेमाल लाइसेंसी रायफल की अनुज्ञप्ति रद्द करने के लिए कागजी करवाई कर रही है। इतना ही नही इस हत्याकांड में नामजद फरार अभियुक्त होने के बावजूद किन लोगों की मिलीभगत से सिपाही राम लखन को अबतक बचाया जाता रहा और उसकी रायफल का लाइसेंस का रिन्युअल कैसे होता आया इसकी भी जाँच शुरू हो गयी है। पुलिस टीम इस मामले में कई रसूखदार लोगो की संलिप्तता की जांच भी कर रही है. बता दें कि बताया जाता है कि धर्मदेव राय 23 जनवरी 2011 की शाम 4:30 बजे बिशुनपुर पकड़ी , 70 फीट रोड स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पीछे एक जमीन के प्लॉट पर चहारदीवारी के लिए ट्रैक्टर से ईंट अनलोड करवा रहे थे इसी दौरान घात लगाएं लक्ष्मी राय के बेटे सिपाही राम लखन उर्फ ब्रजेश राय , राजकुमार राय , सतीश राय एवम इसी गांव निवासी सुरेंद्र राय पिता मोती राय ने पूर्व मुखिया धरमदेव् राय उर्फ मिरचाई गोप को गोलियों से छलनी कर दिया था । इस मामले में सिपाही राम लखन उर्फ ब्रजेश रसूखदार लोगो की मिलीभगत से करीब साढ़े दस सालों तक अपनी गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था । प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार की टीम ने समस्तीपुर से सोमवार को सिपाही रामलखन उर्फ ब्रजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही इस उसके भाई सतीश राय को भी सिपारा विशुनपुर पकड़ी स्थित घर से गिरफ्तार किया गया । सतीश राय पटना हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताया जाता है । इसके अलावा इस हत्याकांड के अन्य अभियुक्त फिलहाल जमानत पर बताये जाते हैं. बेउर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार ने बताया की जेल सिपाही रामलखन उर्फ ब्रजेश राय शातिर अपराधी है और उसे न्यायालय के आदेश पर पूर्व मुखिया धर्मदेव राय की हत्या मामले में जेल भेजा गया है। पुलिस ने ब्रजेश की लाइसेंसी रायफल का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई करने में जुटी है । गिरफ्तार ब्रजेश ने पुलिस को नही बताया कि उसने हत्या में इस्तेमाल रायफल कहाँ छिपाई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: