[Edited By: Robin Raj]
पटना: केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार पटना पहुंचे इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का पटना एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक नेताओं-कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. पटना प्रवक्ता अनन्त अरोड़ा ने बताया की केंद्रीय मंत्री बनने पर पहली बार पटना साहिब के टेंट सिटी के पास आए और उनका भव्य स्वागत किया गया. सभी मे बहुत हर्ष और उत्साह दिखा. सैकड़ों औरतों एवं कार्यक्रताओं ने किया भव्य स्वागत. सभी कार्यकर्ता खुशी से झूमते नज़र आये. स्वागत पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, बैंड-बाजो से किया गया. नीतीश कुमार जिन्दाबाद, आरसीपी सिंह जिन्दाबाद के नारों से गूंजा वातावरण. महिलाओं में दिखी खुशी की लहर.
आरसीपी सिंह ने कहा की जदयू में महिलाओं को 33 परसेंट से ज्यादा जगह दिया है. महिला सशक्तिकरण पर खास ध्यान दिया है. जदयू ने प्रवक्ता अनन्त अरोड़ा ने पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस आयोजन में प्रवक्ता अनन्त अरोड़ा, अंजनी पटेल, प्रदेश सचिव रुचि अरोड़ा, संजय राज, प्रदेश सचिव पूजा एनशर्मा, प्रदेश सचिव राशि खत्री, पटना साहिब महिला लोक सभा प्रभारी प्रियका कुमार, पाटलीपुत्रा महिला लोकसभा प्रभारी ममता शर्मा, रेणुका कुशवाहा, मुन्नी देवी, मनोज कुमार, पीयूष पाण्डे, रामप्रवेश, चंदन केशरी, धर्मेंद्र पटेल, सुशीला देवी कृष्णा कुमार, गुडू, विमलेश, नमर्दा देवी, प्रमोद गुप्ता, शिवम अरोड़ा, पुरुषोत्तम अरोड़ा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
