बिहार

गया का पहला विशाल मेगा मार्ट का उद्घाटन टिकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने रिबन काटकर किया

गया(सौरव कुमार): शहर के आशा सिंह मोड़ के समीप गया का पहला व बिहार का 14वां व भारत का 442 वां ब्रांच विशाल मेगा मार्ट का भव्य उद्घाटन टिकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा रिबन काटकर विधवत उद्घाटन किया. साथ हि टिकारी विधायक अभय कुशवाहा ने उद्घाटन के मौके पर मॉल से अपने और अपने स्टाफ के लिए शू की शॉपिंग किया. इस मौके पर गया शहर के समाजसेवी हरेंद्र कुमार सिंह, श्री विष्णु बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि कुमार चौरसिया मौजूद थे।
इस संदर्भ में टिकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने बताया कि गया शहर में विशाल मेगा मार्ट आज उद्घाटन किया, गया शहर में काफी अच्छी शॉपिंग मॉल खुला है यहां ब्रांड का कम कीमतों में सभी एक ही छत के नीचे आप पूरे परिवार के साथ शॉपिंग कर सकते हैं ।विकास पुरुष हमारेआदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का सपना है कि बिहार में सभी लोग ग्रोथ करें इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.इसके साथ ही बिहार में तरक्की कर रहा है चाहे सभी वर्ग के लोग हो. परिवार के लिए बहुत अच्छा शॉपिंग मॉल गया में खुला है. ब्रांच के मैनेजर अमित कुमार सिंह ने बताया कि गया का पहला व बिहार का 14 वां भारत का 442 वां विशाल मेगा मार्ट ब्रांच है जो काफी पुरानी ब्रांच है इस ब्रांच में सभी तरह के ग्राहकों के लिए कम कीमतों में एक छत के नीचे पूरी व्यवस्था है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

error: