बिहार

देश मे पहली बार स्वनिर्मित टीका द्वारा टीकाकरण : नंदकिशोर यादव

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में चार मंडलों में पार्टी कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न हुई।इस कार्यक्रम को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव ने संबोधित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुएश्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।कोरोना संक्रमण काल में भाजपा कार्यकर्ता ने लोगो को राशन,मास्क काढ़ा,सेनेटाइजर उपलब्ध कराने का कार्य किया।देश कोई नागरिक भूखा न रहे, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे है।देश मे कोरोना से लड़ने के लिए जगह जगह टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं।जहाँ व्यापक रूप से 18 वर्ष के ऊपर के लोगों का मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है।देश मे पहली बार स्वनिर्मित वैक्सीन द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है।अब तक 45 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।सरकार ने टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमो से लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।लोगो से अफवाहों से सावधान रहने की अपील की गई है.

Advertisements
Ad 1

यह कार्यक्रम बजरंग मंडल, गायघाट मंडल, लखन विद्रोही मंडल, मारूफगंज मंडल में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष मृतुन्जय बलिहार, हरेन्द्र चंद्रवंशी,ओम निषाद, मनोज साह ने आयोजित किया. कार्यक्रम को नवीन सिन्हा, विनय केसरी, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, सुरेश सिंह पटेल, अवधेश सिन्हा, नीतेंद्र अवस्थी,नित्यानंद सिंह,राजेश साह, अर्शी अज़ीज़, द्वारिका कश्यप, अर्जुन पासवान, कांति केसरी, संजय सिंह, डॉ राजेश ने भी संबोधित किया।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: