बिहार

अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के कार्यों का अध्ययनरत छात्रा ने गहन अध्ययन किया

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के हांसा पंचायत के नागरबस्ती में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के एमएसडब्ल्यू की अध्ययनरत छात्रा नंदिता रानी ने अपने प्रायोगिक कार्य के दौरान वारिसनगर के ख्याति प्राप्त संगठन अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के कार्यों का गहन अध्ययन किया। उन्होंने औसेफा के निदेशक देव कुमार से विस्तृत चर्चा कर संस्था द्वारा चलाए जा रहे परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं संस्था के कार्यों को देखने, समझने एवं सीखने के पश्चात उनके एवं संस्था के सामाजिक अनुभवों का अवलोकन कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। बता दें कि छात्रा नंदिता रानी अपने प्रायोगिक कार्य के दौरान पिछले एक माह से चेतना सामाजिक संस्था के मार्गदर्शन में फील्ड वर्क कर रही है। जो एनजीओ संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव गौतम एवं डॉ० मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में दौरा कर विभिन्न सामाजिक संगठनों का अध्ययन कर रही है। वहीं औसेफा के निदेशक श्री कुमार द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए माक्स उपलब्ध कराया तथा कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बेला एसएसबी व बसमतिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 74.65 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार!

हैंड-टू-हैंड फाइटिंग खेल के विकास एवं प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा की

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

error: