बिहार

मेगा शिविर लगाकर लोगों को दिया गया कोरोना का टीका

अररिया(रंजीत ठाकुर): कोरोना महामारी के तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए लगातार कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज 31 जुलाई 2021,शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में 20 स्थानों पर एक दिवसीय मेगा शिविर लगाकर 3380 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका। जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों के बेला, बसमतिया, बबुआन, घूरना, पथराहा, मानिकपुर, नवाबगंज, भंगही, सोनापुर, आदि पंचायतों विभिन्न विद्यालयों में एक दिवसीय मेगा शिविर लगाकर 18प्लस उम्र से अधिक उम्र के लोगों का पहला व दूसरा डोज का टीका लगाया गया है.

जबकि टीका लगाने आए कम उम्र के लोगों में टीका लगाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया।वहीं कुछ केंद्रों पर टीका समाप्त हो जाने के कारण लोगों को वापस जाना पड़ा। वहीं शिविर को सफल बनाने को लेकर सिविल सर्जन अररिया के द्वारा कई केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया जिसमें नवाबगंज, सोनापुर इत्यादि केन्द्रों का निरीक्षण किए।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: