पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): मालसलामी थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक मारूफ गंज मंडी में लगातार हो रही चोरी की घटना से व्यवसाइयों में हड़कंप मचा हुआ। वही थाना से 500 मीटर की दूरी पर स्थित मारूफगंज मंडी के किराना दुकान के तीसरे मंजिल से एक बार फिर काजू की पेटी चोरी हो जाने के बाद लोगो मे पुलिस के प्रति खासा आक्रोश है । व्यवसाय पुलिस पर गस्ती में ढील देने का आरोप लगा रहे है ।साथ ही जल्द चोरी पर अंकुश न लगाएं जाने से पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का चेतावनी दे रहे है। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि मंडी में लगातार चोरी की घटना हो रही है पर पुलिस को आज तक भी चोरो को पकड़ने में सफलता नही मिल रही है। चोरी की घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। बताया जाता है कि चोर सीढ़ी का ताला तोड़ कर तीसरे मंजिल में दाखिल हुए और लाखों रुपये से ऊपर का काजु की पेटी को चुरा ले गए। जिसकी सूचना मंडी खुलने के बाद पड़ोसी दुकानदार ने दी । चोरी की सूचना मिलने पर दुकानदार दुकान पहुँचे जहां उसने काजु का पेटी गायब पाया । बही मंडी में चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही CCTV फुटेज के आधार पर चोरो की तलाश किये जाने का भरोसा दिया है।
