बिहार

कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सड़क जाम किया

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के नरहन स्थित डी०वी०कए०न कॉलेज नरहन के आक्रोशित छात्र छात्राओं ने खोकशाहा- नरहन मुख्य पथ को जाम कर दिया। वहीं कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं एवं छात्र नेता ने बताया कि कॉलेज में कॉलेज कर्मी मनमानी कर रहे हैं। विद्यार्थी से नामांकन के नाम पर अवैध उगाही कर रहे हैं। जिसका विगत दिन छात्र नेता विरोध किया था और कॉलेज कर्मी को बंधक बनाया था। जिसमें कॉलेज के 5 सदस्य टीम 11 रु० लेकर नामांकन करने का निर्णय लिया था। लेकिन 1 सप्ताह के बाद 11 रु० के बदले 230 रु० ले रहे हैं। जिसको लेकर कॉलेज कर्मी को बंधक बनाया गया और कॉलेज के मुख्य द्वार में ताला लगाकर सड़क जाम किया। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर छात्र- छात्राओं को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं कॉलेज कर्मी से बात किया। वहीं उसवक्त प्राचार्य और प्रधान लिपिक अनुपस्थित पाए गए थे। जिसको लेकर छात्र और कॉलेज प्रशासन के बीच बात नहीं बनी। अंत में विभूतिपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, रोसरा एसडीओ, मौजूद पुलिस बल एवं स्थानीय मुखिया के पहल पर सड़क जाम को हटाया गया। वहीं अनिश्चितकालीन समय तक के लिए कॉलेज कर्मी बंधक बने हुए थे। समाचार प्रेषण तक कॉलेज कर्मी बंधक बनाए हुए थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: