बिहार

हिन्दू समाज के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा केंद्र सरकार : दीपक सिंह

IMG 20210727 WA0038

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल पटना महानगर की बैठक सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह ,धर्मशाला गली पटना सिटी में की गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार है, केंद्र सरकार के इस रवैया से हिंदू समाज अपने आप को ठगा ठगा सा महसूस कर रहा है, विगत 2014,एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी हिंदू संगठन,हिन्दू समाज, एकमत हो कर के हिंदुत्व की रक्षा के लिए भाजपा को वोट दिया था लेकिन सरकार की मंशा साफ दिख रही है.

दीपक सिंह ने यह भी कहा कि सरकार अगर हिंदुत्व के पक्षधर है तो अभी तक गौ हत्या कानून, लव जिहाद कानून, जनसंख्या नियंत्रण कानून, कश्मीरी पंडितों को स्थापित एवं एक देश एक संविधान पर चुप क्यो है। इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार हिंदुत्व का एजेंडा सिर्फ वोट बैंक के लिए कर रही है।
दक्षिण बिहार प्रदेश अध्यक्ष माधवलाल कश्यप ने हिंदुत्व के रक्षा के लिए संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुवे कहा कि हिन्दू समाज को अब जगना होगा, जो हिंदू समाज बहुसंख्यक है वह अपने आप को डरा डरा महसूस कर रहा है, साथ ही जो समाज अल्पसंख्यक है अपने धर्म के प्रति कटरता के साथ उत्तेजित है. कार्यक्रम में समाजसेवी मधु मंजरी, , पटना सिटी राष्ट्रीय बजरंग दल का अध्यक्ष अजय कुमार, गौ रक्षा प्रमुख कुंदन यादव, आनन्द कुमार उर्फ बाबा, तारा देवी वार्ड पार्षद-62, शंकर चौधरी, राहुल कुमार,गौरव सिंह, अमित सिन्हा, एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. बैठक का संचालन विभाग अध्यक्ष दीपक सिंह ने किया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!