बिहार

दलित सेना के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान की द्वितीय पुन्यतिथी लोजपा नगर कार्यालय मे मनाइ गई

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिले में दलित सेना के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समस्तीपुर के पुर्व सांसद स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान की द्वितीय पुन्यतिथी लोजपा नगर कार्यालय मे जिला अध्यक्ष सह पुर्व विधायक विश्वनाथ पासवान के अध्यक्षता मे मनाया गया। इस मौके पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यो को याद किया। इस पुन्यतिथी समारोह मे लोजपा जिला अध्यक्ष सह पुर्व विधायक विश्वनाथ पासवान ने कहा कि स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान का कर्म भूमि समस्तीपुर जिला था। वहीं स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान सरल स्वभाव के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। लोजपा कार्यकर्ताओं के परिवार को सदस्य कि तरह सदैव सम्मान दिया, आज उनकी कमी सभी लोजपा कार्यकर्ताओं को खल रही है। स्मृति शेष रामचन्द्र पासवान का कार्य हमे उर्जा प्रदान कर रहा है। आज हम समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ता संकल्प लेते है कि उनके पदचिन्ह पर चल कर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज के मार्ग दर्शन मे समाज के सभी वर्गों के सहयोग लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेगे। स्वर्गीय रामचन्द्र पासवान के द्वितीय पुन्यतिथी समारोह के मौके पर श्रध्दांजलि अर्पित करने वालो मे बिहार प्रदेश लोजपा पंचायतीराज के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर सिंह, प्रदेश लोजपा उपाध्यक्ष बिनय चौधरी, मिडीया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा, जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, जितेंद्र कुशवाहा, रिना सहनी, रिता पासवान, राज पासवान, गोपाल मंडल, अशोक चौधरी, बिनोद सिंह, पुसा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल शर्मा, कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, राजीव कुमार, ऋषि सिंह, अर्जुन पासवान, फैयाज, मो० सदाम, अशोक प्रसाद, नीरज कुमार, रंजित दास, विमला पासवान सहित अन्य लोजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी उमाशंकर मिश्रा जिला मिडीया प्रभारी ने प्रेस को दिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति

भारत-म्यामां व्यापार, निवेश और ऊर्जा में करीबी साझेदारी मजबूत करने पर सहमत हुए

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा स्थित आईसीडी एवं इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का किया निरीक्षण

error: