बिहार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारतमाला परियोजना, गैस पाइप लाईन परियोजना निर्माण एवं रख-रखाव से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में भारतमाला परियोजना, (NHAI/NH,) राज्य उच्च पथ, वृहत जिला पथों, ग्रामीण पथों एवं गैस पाइप लाईन परियोजना निर्माण एवं रख-रखाव से सम्बंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक में अपर समाहर्त्ता समस्तीपुर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता जयनगर, कार्यपालक अभियंता राज्य उच्च पथ जयनगर, बिहार शरीफ कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल रोसड़ा, समस्तीपुर, परियोजना निदेशक NHAI, इकाई छपड़ा, मुजफ्फरपुर, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, संबंधित भूमि सुधार-उप-समाहर्त्ता एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए है:-
०१. परियोजना निदेशक मुजफ्फरपुर द्वारा बताया गया कि दलसिंहसराय, मुसरीघरारी, ताजपुर होते हुए फ्लाईओवर का निर्माण होना है। जिसके आलोक में संबंधित अंचलाधिकारी को तीनों स्थल पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। ०२. मुसरीघरारी से दरभंगा पद में बाईपास का निर्माण किया जाना है जो ग्रीन फील्ड से होकर गुजरेगा जिस के संबंध में प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता जयनगर को दिया गया। ०३. भारतमाला परियोजना के अंतर्गत अर्जन किए जा रहे भूमि के रैयतों को राशि का भुगतान करने हेतु वंशावली, एलपीसी बनाने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया। ०४. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सड़क पर हुए गड्ढे भरवाने का निर्देश दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति

भारत-म्यामां व्यापार, निवेश और ऊर्जा में करीबी साझेदारी मजबूत करने पर सहमत हुए

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा स्थित आईसीडी एवं इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का किया निरीक्षण

error: