क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी में 15 लाख रुपये की लूट कर भाग निकले!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी अपराधियो का तांडव जारी है, ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना के महज 50 मीटर दूरी स्थित मंसूरगंज इलाके का है। जहां 4 की संख्या में आये नकाब पोस अपराधियो ने सिगरेट और पान मसाला व्यापारी से मार पीट की और विरोध करने पर गोली मार कर घायल कर दिया। साथ ही झोले और बैग में भरा 15 लाख रुपये की लूट कर भाग निकले । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने सिगरेट व्यवसायिक की पहचान नगला निवासी राजेश उर्फ कालिया के रूप में किया। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरे में फुटेज से अपराधियो की पहचान करने में जुट गई है। घायल व्यवसायिक ने बताया कि वो दुकान के बिक्री का 15 लाख रुपया बैग और झोले में लेकर स्कूटी से घर जा रहा था कि चार नकाब पोस अपराधीयो ने उसे घेर लिया और बैग भरा रुपया छिनने लगा ।जिसका उसने विरोध किया । जिसपर अपराधियो ने मार पीट की और उसे गोली मार कर घायल कर दिया । साथ ही रुपये से भरा बैग और झोला लेकर फरार हो गया। झोला और बैग में 15 लाख रुपये थे। फिलहाल पुलिस पीड़ित व्यवसायिक के व्यान पर मामला दर्ज कर अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: