बिहार

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) आदि उपस्थित थे. बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:- ०१. सभी विद्यालयों की गुणवत्ता का निरीक्षण करने का निर्देश बीईओ, डीपीओ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है। निरीक्षण हेतु प्रपत्र दिया है। ०२. विद्यालय के जमीन का दाखिल खारिज आवेदन के आलोक में कितने विद्यालयों का दाखिल खारिज की कार्यवाही की गई? उक्त जानकारी की मांग की एवं अविलंब दाखिल खारिज कराने का निर्देश दिया.

वैसे प्रधानाध्यापक जिनके द्वारा अब तक दाखिल-खारिज हेतु आवेदन नहीं दिया गया है, उनसे स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया

Advertisements
Ad 1

०३. जिला शिक्षा पदाधिकारी कस्तूरबा विद्यालयों की जांच कर विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था जैसे खिड़कियों में जाली, शौचालय, पेयजल, सिक्योरिटी, सीसीटीवी कैमरा, वार्डन की उपलब्धता इत्यादि सुनिश्चित करवाएंगे। ०४. सभी स्कूलों के शौचालय की साफ सफाई करवाने का निर्देश दिया। वहीं 4 छोटे विद्यालयों पर सफाई करने हेतु 1 मजदूर एवं 2 प्राथमिक विद्यालयों पर 1 मजदूर रखने का निर्देश दिया।

Related posts

केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेक लिया गुरु घर का आशीर्वाद

संत रणजीत सिंह ढडरीयां वाले तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

फीचर फिल्म “आइडल” की शूटिंग बिहार में शुरू, एनआईटी पटना में हुआ मुहूर्त शॉट

error: