बिहार

गांव में आयी थी बारात, शादी समारोह में शामिल युवक का संदेहास्पद स्थिति में मिला शव!

राकेश नालंदा की रिपोर्ट

Advertisements
Ad 1

नालंदा: जिले के औंगारी थाना इलाके के औंगारी गांव में शुक्रवार की रात गांव में शादी समारोह चल रहा था । शादी समारोह में शामिल गांव के ही एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी । मृतक अरुण प्रसाद का पुत्र अमन कुमार उर्फ बिट्टू है । मृतक के भाई गौरव कुमार ने बताया कि गांव में नरेश मिस्त्री की पुत्री की शादी समारोह चल रहा था । अस्थावां से बारात आयी थी । बाराती और सराती के लोग डीजे के धुन पर नाच गान कर रहे थे । इसी में वह भी शामिल था । देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे । सुबह करीब 8 बजे उसका शव गांव से दूर पोखर के समीप मिला । उनका आरोप है कि पिछले तीन साल से 4 कठठा जमीन का विवाद चल रहा था। साथ ही पिछले दस दिन पूर्व गांव के ही एक महिला से शराब बेचने से मना करने पर विवाद हुआ था । इसी विवाद के कारण शादी समारोह का फायदा उठाकर बदमाशों ने उसे जहर देने के बाद गला दबाकर हत्या कर दिया । हत्या करने के बाद शव को गांव से दूर पोखर के समीप फेंक दिया । मौके से जहर की बोतल और एक रस्सी और बदमाशों का चप्पल बरामद हुआ है । थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर महिला समेत 4 लोगों के विरुद्ध हत्या का आवेदन दिया गया है । पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है । शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा कि उसकी हत्या हुई है या कोई और कारण है।

Related posts

7 वर्ष की आयरा होदा ने रखा पहला रोजा, अलविदा जुम्मा पर मासूम रोजेदार को मिली दुआएं और तोहफे

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

error: