क्राइमबिहार

वांछित अभियुक्त की पीट-पीटकर हत्या, हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा!

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर दियारा अकिलपुर थाना के पुरानी पानापुर में एक वांछित अभियुक्त की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। पानापुर गांव के निवासी सुभाष राय का पुत्र राजीव राय के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर गहरे जख्म का निशान पाया गया है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने घर से बुलाकर राजीव राय को ले गया। जहां उसको पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सौंप दिया.

Advertisements
Ad 1

शव मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने दानापुर – पटना के मुख्य मार्ग नासरीगंज में सड़क पर टायर जलाकर आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे और आगजनी करते हुये सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। सड़क जाम की सूचना मिलने पर दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार शाह अपने दल बल के साथ पहुंचे एवं आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया। तब जाकर यातायात सुचारु रुप से चालू हुआ। सड़क जाम करीब 1 घंटे तक रहा। वहीं घटना की पुष्टि करते हुए अकिलपुर थानाध्यक्ष संजय राम ने बताया कि मृतक युवक कुख्यात अपराधी था जो इसके ऊपर विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, सहित गंभीर मामला दर्ज था। फिलहाल खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से आवेदन नहीं आया है। पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: