बिहार

परिवार नियोजन सेवा पखवारा का आयोजन, पहले दिन 6 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण का ऑपरेशन

बिहटा(निशांत कुमार): विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बिहटा स्थित रेफ़रल अस्पताल में राज्य स्वास्थ्य समिति के तरफ से परिवार नियोजन सेवक पखवाड़ा का आयोजन किया गया ।जिसमें मुफ्त में महिला बंध्याकरण ,पुरुष नसबंदी, कॉपर- टी एवं गर्भनिरोधक सुई की व्यवस्था की गई है।वही परिवार नियोजन पखवारा11जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगी। वहीं इसके लाभ लेने वाले सभी लोगों को राज सरकार के तरफ से राशि की व्यवस्था भी की गई है। वहीं पहले दिन मौसम ख़राब होने के कारण और जानकारी न मिलने के आभाव में अब तक 6 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया जा चुका है और आगे भी जारी है।वही इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के तरफ से विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार नियोजन पखवारा का आयोजन किया गया है जो 11 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगी इस पखवाड़े में महिला नसबंदी, पुरुष नसबंदी इसके अलावा महिलाओं के लिए कॉपर- टी जो 5 साल तक लगाने की व्यवस्था साथ ही गर्भनिरोधक सुई की व्यवस्था की गई है यह सभी सुविधा बिल्कुल मुफ्त में दी जाएगी साथ ही लाभार्थियों को राशि की व्यवस्था भी की गई है। वही इस मौके पर डॉ.निशिता सिन्हा,धनंजय कुमार, रंजन,अमित कुमार,दिलीप कुमार, अरविंद कुमार, इंदु कुमारी आदि लोग शामिल थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: