बिहार

बच्ची की मौत से स्थानीय पार्षद और पटना नगर निगम के प्रति लोगों में आक्रोश!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): पटना नगर निगम की लापरवाही से 4 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद इलाके के लोगो मे स्थानीय पार्षद और पटना नगर निगम के प्रति आक्रोश है।ताजा मामला है पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के वागमालु खां इलाका का बार्ड नंबर -64 का है ,जहां खुले नाले में गिरने से 4 वर्षीय बच्ची काल के गाल में समा गई। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले कि छान बीन की। वही पुलिस ने बच्ची की पहचान मो0 जफर खां की 4 वर्षीय पुत्री रौशनी खातून के रूप में किया। बताया जाता है खेलने के दौरान बच्ची की नाले में गिरने में उसकी मौत हो गई। वही आक्रोशित लोगों कहना था की इस खतरनाक नाले में पहले भी कई लोग गिर कर गंभीर रूप से घायल हुए है । इलाके के लोग खुले (ओपन) नाले को ढकने के लिए स्थानीय पार्षद और नगर निगम से कई बार गुहार लगा चुके है फिर भी इस नाले को ढकने के लिए कोई पहल नही की गई और फिर एक हादसा हुआ कि नाले में गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। लोगो का कहना था कि स्थानीय वार्ड पार्षद इस इलाके में नाही साफ सफाई कराती है और ना ही ओपन नाले को ढकने का काम करती ऐसे में पार्षद और नगर निगम अधिकारी पर कानूनी करवाई की जरूरत है।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: