बिहार

कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराया, कार में सवार एक व्यक्ति की मौत

अररिया(रंजीत ठाकुर): विराटनगर आरती स्ट्रिप फैक्ट्री के समीप एक कार दुर्घटना मे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है जबकि चार व्यक्ति पूरी तरह से जख्मी हो गया जिसका इलाज विराटनगर न्यूरो एवं विराट नर्सिंगहोम में किया जा रहा है। मृतक विराटनगर 03 निवासी 40 वर्षीय रमेश आचार्य जो हार्डवेयर का बड़ा व्यापारी था. नेपाल पुलिस के अनुसार चालक नशा का सेवन कर उत्तर की दिशा से बा 18 च 176 कार लेकर आ रहा था।जो अनियंत्रित हो कर बिजली के खम्बे से टकरा गई, टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार में बैठे रमेश आचार्य की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के समय चालक बूढ़ीगंगा 01 निवासी 45 वर्षीय महाप्रसाद भट्टराई, 40 वर्षीय भीम प्रसाद घीमेरे, 33 वर्षीय संतोष घीमेरे, विराटनगर निवासी विवेक नेपाल घायल हुआ है जिसका इलाज किया जा रहा है। विराटनगर पुलिस के अनुसार महा प्रासाद, भीम एवं संतोष जमीन की खरीद बिक्री का काम करता है।

Related posts

नीतीश कुमार की निष्ठा को लेकर नताओं ने विपक्ष कांग्रेस को घेरा

एम्स पटना में 2026 बैच के एमबीबीएस और नर्सिंग विद्यार्थियों का स्वागत, शुरू हुई नई अकादमिक यात्रा

आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों को जोड़ने के लिए ‘आंगन का मिलन’, फुलवारी शरीफ पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: