समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने खानपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवयसिंहपुर बांध का निरीक्षण किया। वहीं जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने निरीक्षण के क्रम में उक्त स्थल पर तीन कम्युनिटी किचन प्रारंभ करने, बिजली आपूर्ति करने, एवं आवश्यकता अनुसार नाव उपलब्ध कराने का निर्देश खानपुर अंचलाधिकारी को दिया गया। इस मौके पर निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
previous post
next post
