पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): रविवार पटना सिटी में स्वर्गीय राजेश बाबू कसेरा जी के पुण्य स्मृती में दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पर्यावरण प्रेमी उनके पुत्र सुभाष कुमार उर्फ अन्नू कसेरा जी ने अपने परिवार एवम मित्रगणों के सहयोग से 50 से भी ज्यादा पौधो का पौधरोपण महाराज घाट एवम अन्य गंगा घाटों पर सम्पन्न कर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगो को जागरूक किया गया. इस अवसर पर परिवार के सभी बड़े एवम छोटे सदस्यों ने अपना श्रमदान देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए. इस अवसर पर ज्येष्ठ पुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवम समाजसेवी सुजीत कसेरा जी ने बताया कि पौधरोपण पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है. लगातार मॉनसून महीने में विशेष पौधरोपण अभियान जारी है.
पर्यावरण मनुष्य की सारी जरूरतों को पूरा करती है. शाकाहारी जानवरों के लिए भोजन उपलब्ध कराती है. पक्षियों के लिए आहार और आवास दोनों की पूर्ति करती है. आज के भौतिकवादी युग में पर्यावरण संतुलन एक चुनौती है. हर मनुष्य को अपने जीवनकाल में दो पेड़ जरूर लगाना चाहिए. इस अवसर पर सुजीत कसेरा, पर्यावरण प्रेमी सुभाष कुमार उर्फ अन्नू कसेरा, कन्हाई पटेल, ऋषिराज मिश्रा, रवि चौरसिया, दिव्यांग धवन,आकाश कसेरा, संतोष कुमार, चन्दन यादव, देवस्य कसेरा, परिवार के समस्त सदस्यगण एवम मित्रगण शामिल हुए।
