बिहार

नरपतगंज थाना परिसर में शराब का हुआ विनष्टीकरण

अररिया(रंजीत ठाकुर): बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद से लगातार थानों में जब्त शराबों का कायर्वाही पूर्ण कर विनष्टीकरण समय समय पर किया जाता है।इसी कड़ी में सोमवार को नरपतगंज थाना परिसर में जप्त किए गए 10 कांडों के 745 लीटर शराब को विनष्ट किया गया। विनिष्टिकरन फारबिसगंज अपर एसडीओ रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी कांडों में जब्त शराब का मिलान किया गया। उसके बाद सभी को भी नष्ट किया गया बताते चलें कि नरपतगंज क्षेत्र में बड़ी संख्या में तस्करी के शराब को जब्त किया जा रहा है। इस संदर्भ में एसडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 10 कांडों के 745 लीटर जब्त देशी व विदेशी शराब को भी विनष्ट किया गया है। इस मौके पर थानाध्यक्ष एम ए हैदरी एवं पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।

Related posts

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- स्थायी समाधान खोजने में विफल है डबल इंजन सरकार

error: