बिहार

सिमराहा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कांडों में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के सिमराहा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कांडों के दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर रविवार को भेजा जेल. मिली जानकारी के अनुसार सिमराहा थाना अध्यक्ष साजिद अली ने बताया कि थाना कांड संख्या 445/20 के अभियुक्त मोहम्मद इबरार साकिन मनवारा, थाना खानपुर, जिला समस्तीपुर, एवं कांड संख्या 168/21 के अभियुक्त मोहम्मद आसिक साकिन झिरवा पुरवारी, थाना सिमराहा, जिला अररिया, का निवासी है, जो फरार चल रहा था, जिसे आज रविवार को सिमराहा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद इबरार पर मोबाइल व ₹10,000 छीनने का आरोप है तो वहीं मोहम्मद आसिफ के ऊपर बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम 2016 के अभियुक्त हैं।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!