क्राइमबिहार

पटनासिटी में युवक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24 टीम): राजधानी में पुलिस की तमाम चौकसी के बावजूद भी अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे है. अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला है पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र के मथनीतल इलाके का, जहां बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है.

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम नास्ता करने के दौरान अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया. वही आनन फानन में स्थानीय लोगो ने घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच ले गए, जहाँ घायल व्यक्ति रास्ते में ही दम तोड़ दिया. हत्या की की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पटना सिटी डीएसपी और पुलिस की टीम ने पूरे मामले की जाँच में जुट गई है. वही पटना सिटी DSP ने बताया की अपराधियो द्वारा नास्ता कर रहे युवक को गोली मार कर हत्या की गई. मृतक कौन है और कहा का रहने वाला यह स्प्ष्ट नही हो सका है. मृतक की पहचान की जा रही है. वहीं घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: