बिहार

पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने 114वां स्थापना दिवस मनाया

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): हाजीगंज स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक का 114वां स्थापना दिवस बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया. इस दौरान शाखा में सुखमणी साहब का पाठ एवम कीर्तन का आयोजन किया गया. बैंक में आये सैकड़ों की संख्या में लोग अरदास में शामिल हुए. वहीं हरमंदिर साहिब के सत्संगी को शाखा प्रबंधक द्वारा सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर शाखा की प्रबंधक नूतन कुमारी ने सभी स्टाफ सदस्यों को बैंक के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश में 1908 में इस बैंक की स्थापना की गई थी. और इस बैंक की एक अलग पहचान है. हमें अपना कार्य पूरी मेहनत और लगन के साथ करना है.

Advertisements
Ad 1

बैंक में आए ग्राहकों की परेशानियों का पूरा ध्यान रखना है. बैंक के किसी भी ग्राहक को बैंक के कार्य को लेकर कोई असुविधा न उठानी पड़े, बैंक के अंदर हमें हर समय बैंक के ग्राहकों के काम के लिए तैयार रहना है. इस मौके पर बैंक के सौरभ कुमार, सत्यम सुधा, मोनी किरण, पलविंदर कौर, सुधीर कुमार सिंह, विष्णुदेव, समाजसेवी राकेश कुमार यादव, पंकज किशोर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

पटना के महावीर मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, बजरंगबली समेत देवताओं की पूजा-अर्चना

फुलकाहा पुलिस की लगातार बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में चोरी की चार बाइक बरामद!

अररिया में स्मैक सप्लाई करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार, 1.035 किलो मादक पदार्थ बरामद!

error: