बिहार

जिला कृषि पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, खाद, बीज विक्रेताओं में मची हड़कंप!

अररिया(रंजीत ठाकुर): रविवार को जिला कृषि पदाधिकारी संत लाल प्रसाद के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सोनापुर ,बथनाहा ओपी के   बथनाहा तथा भद्रेश्वर सहित कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण की खबर सुनते ही खाद बीज विक्रेताओं में हड़कंप मच गया  तथा देखते ही देखते सभी दुकानदारों ने अपने अपने दुकानों का शटर पांच बजे से पूर्व ही गिरा दिया ।  निरीक्षण के क्रम में बथनाहा हाट चौक पर जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वे रूटीन वर्क के तहत नरपतगंज , घूरना बसमतिया, फुलकाहा ,सोनापुर ,बथनाहा आदि क्षेत्रों में संचालित खाद बीज दुकानों का जांच करने के लिए आए थे.

लेकिन कोविड-19 के तहत निर्देशों का पालन करते हुए  सभी दुकानदार का दुकान लगभग बंद पाया गया । वही वे मकई की खरीद बिक्री के विषय में भी कई व्यापारियों से जाना  तथा बथनाहा स्टेशन यार्ड जाकर व्यापारी एवं किसानों से भी जानकारी प्राप्त किया उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी अररिया के निर्देशानुसार मकई के विषय में  विस्तृत जानकारी उन्हें उपलब्ध कराना है । उन्होंने कहा कि कि आज लगभग दुकानें बंद मिली और दूसरे दिन पुनः आकर खाद बीज दुकानों का जांच किया जाएगा । वहीं जांच के क्रम में उनके साथ विभाग के कई कर्मी मौजूद थे।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!