क्राइमबिहार

भोजपुर के हत्यारा बिहटा से गिरफ्तार!

बिहटा(आनंद मोहन): पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भोजपुर जिला का सहार थाना के हत्या का आरोपी बिहटा थाना क्षेत्र के बिंदौल से हुई गिरफ्तार। आरोपी अपने ससुराल बिन्दौल आया हुआ था जिसके गुप्त सूचना पर बिहटा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद भोजपुर पुलिस को सौंप दी। जिसके बाद भोजपुर पुलिस ने हत्या आरोपी को अपने साथ सहार थाना ले गई। भोजपुर जिला के सहार थानाध्यक्ष ने बताया कि रघुवीर सिंह एक अपराधी छवि का व्यक्ति है, पहले भी यह हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि बीते 30/10/20 को पहरा गांव के निवासी प्रोफेसर संजय सिंह के पुत्र नीतीश उर्फ छोटू के हत्या गोली मारकर शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में कर दिया गया था। जिसमें एसआईटी द्वारा 3 महीने के अंदर ही छापेमारी करते हुए चुन्नू पाण्डेय एवं दो अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार हत्या आरोपी की पहचान रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। रघुवीर सिंह सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव का रहने वाला है। जो पिछले कई सालों से रघुवीर सिंह फरार चल रहा था। एसआईटी की टीम लगातार दब्सी बनाई हुई थी। भोजपुर जिला के सहार थाना कांड संख्या 247/2020 विभिन्न धाराओं में दर्ज है। जिसका अनुसंधान जारी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

NEET UG परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट, धारा 163 लागू, जवाहर नवोदय विद्यालय में बनेगा केंद्

फुलवारीशरीफ में फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम की शुरुआत, 600 परिवारों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस सख्त, ‘शक्ति सुरक्षा दल’ की समीक्षा बैठक आयोजित

error: