बिहार

खत्री समाज व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार सरकार के कैबिनेट द्वारा पारित आदेश बिहार राज्य में खत्री और सिंधी भी होंगे 10% आरक्षण के अधिकारी. शम्मी कपूर अध्यक्ष BPKS ने दिनांक 25 जनबरी 2021 को मुख्य सचिव दीपक कुमार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन दिया था जिसमे मांग की गयी थी की राज्य के सभी जिलों के कम्प्यूटर में खत्री जाति का नाम दर्ज हो और खत्री जाति का प्रमाण पत्र बने, जो मांग पूर्ण हुआ। इस पुनीत कार्य खत्री समाज की बहुप्रतीक्षित मांगके पूर्ण होने पर बिहार प्रदेश खत्री सभा के सरक्षक योगेंद्र प्रसाद आज़ाद, रमेश चन्द्र कपूर, दलजीत खन्ना, समरनाथ सिंह, विकाश नारायण सिंह राजकपुर,अभय बर्मन, महासचिव एडवोकेट धीरज कुमार सहगल, कोसाध्यक्ष रमेश सिंह, सचिव बिक्रम कक्कर, भगवान खत्री सुरेश अरोड़ा आदि ने बिहारी खत्री समाज व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दिया है।

Related posts

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र