क्राइमबिहार

Breaking : रूपये लेनदेन के विवाद में युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत नाजुक!

दानापुर(आनंद मोहन): लॉकडाउन में अपराधियों का तांडव जारी है। दानापुर अनुमंडल अंतर्गत में हत्या , लूट, अपराह्नण , गोलीबारी की घटना में वृद्धि हुई है। पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल है। लगातार घटनाओं से दानापुर वासी भयभीत हैं। ताजा मामला दानापुर दियारा के शाहपुर थानार्न्‍तगत हाबसपुर में रूपये लेन-देन के विवाद को लेकर बुधवार को हुई गोलीबारी में 14 वर्षीय गौतम कुमार को सिर में गोली लगी। जिससे वो गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। गंभीरावस्‍था में लोगो ने उसे पटना पीएमसीएच भेजा। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी लालदेव राय एवं रंजीत के बीच रूपये को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बुधवार को लालदेव राय जब अपने नास्‍ता के दुकान पर बेटे गौतम के साथ थे तभी घटना घटी। लालदेव राय का हाबसपुर में नास्‍ता का दुकान है। दुकान पर ही लालदेव अपने बेटे गौतम के साथ बैठे हुए थे। वही पहुंच कर हाबसपुर निवासी रंजीत ने उस पर गोली चलाया जो गौतम को लग गया। जिससे गौतम गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। गंभीरावस्‍था में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्‍होने बताया कि लालदेव एवं रंजीत में पूर्व से पैसे को लेकर विवाद चल रहा है। उसी को लेकर ये घटना घटी। इस संबंध में शाहपुर थानाध्यक्ष से जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति

भारत-म्यामां व्यापार, निवेश और ऊर्जा में करीबी साझेदारी मजबूत करने पर सहमत हुए

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा स्थित आईसीडी एवं इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का किया निरीक्षण

error: