बिहार

लॉकडाउन में लोगों को मदद पहुंचाने में लगे है समाजसेवी राकेश कुमार यादव

पटना: जिले में लॉकडाउन में कोई भी भूखा ना सोए, इसकी चिंता अब कई सामजिक संगठनों को सताने लगी है. जिसको देखते हुए विभिन्न वर्ग के सामाजसेवी दिन-रात भोजन और अन्य जरूरत की सामग्री बांटने में जुटे हुए हैं. ऐसे में पटनासिटी के वरिष्ठ समाज सेवी राकेश कुमार यादव लगातार गरीब व असहाय लोगों की सेवा के लिए उनको भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहा रहे है, जिनको ऑक्सजिन सिलेंडर की जरूरत है उनको ऑक्सिजन उनके घर तक पहुँचाने का काम मे लगातार लगे है. राकेश यादव का कहना है कि जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है और जिसके बाद बिहार में लॉकडाउन भी लगा दी गई है जिसके कारण रोज कमाने-खाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ है, और जो लोग ऑक्सजिन सिलेंडर का पैसा भरने में सक्षम नही है, वैसे लोगों को हर तरीके से मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है ताकि कोई गरीब व असहाय मरने को मजबूर न हो. हम सभी पिछले साल भी अपनी भागीदारी निभाई थी और इस साल भी निभाते हुए इस कोरोना से जंग जीतकर रहेंगे, इसलिए हमारी आपसे अपील है घर मे रहे सुरक्षति रहे जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

error: