बिहार

फुलकाहा एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी, 1500 बोतल शराब व बोलेरो सहित दो व्यक्ति को धर दबोचा

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने भारी मात्रा में शराब सहित एक चार चक्का वाहन बोलेरो रजिस्ट्रेशन नंबर BR-11F7546 के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाया। जो एसएसबी जवानों के लिए बड़ी कामयाबी बताया जाता है. इस बाबत एसएसबी बीओपी प्रभारी एसआई दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार 28 मई को करीब समय-04:20बजे सुबह सीमा पिलर संख्या-187/1भोड़हर चौक के समीप जवानों के साथ नाका लगा दिया।कि कुछ ही देर बाद उत्तर दिशा से उजले रंग का एक बोलेरो आ पहुंचा जिसे जवानों ने रोककर तलाशी लिया तो देखा कि बोलेरो के अंदर एक व्यक्ति बैठा है और शराब भरा हुआ है। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए ड्राइवर सहित अंदर बैठे व्यक्ति को कब्जे में लेकर कैंप लाया। जहां पूछताछ करने पर पकड़े गए उक्त दोनों व्यक्ति ने अपना नाम जयप्रकाश यादव,उम्र 34बर्ष पिता बिंदेश्वरी यादव, ग्राम मलेंहवा कोट,त्रिवेणीगंज,जिला सुपौल,एवं दिनेश कुमार यादव उम्र23बर्ष पिता वेदी यादव, ग्राम फुलवरिया किशनपुर, जिला सुपौल का निवासी बताया है.

Advertisements
Ad 1

उन्होंने यह भी बताया कि सोनपुर पंचायत के जिमराही गांव में तस्करी कर नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 1500बोतल शराब लोड कर सुपौल जिला के लिए जा रहे थे। यह शराब रुपेश यादव फुलवरिया जिला सुपौल का है। गाड़ी ओनर का नाम अबुल हसन है। एसएसबी के इस अभियान में एसआई दुर्गेश कुमार पांडे, कॉन्स्टेबल राजेश कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे।

Related posts

बंद चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाने के लिए एक्ट में होगा संशोधन

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो भी भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : अरविंद शर्मा‎

सोरंगपुर में प्रेसबायोपिया जांच शिविर: 300 महिलाओं को मिला लाभ, चश्मा वितरण शुरू

error: