बिहार

एम्स में कोरोना से एम्स के रेजिडेंट डॉ प्रदीप कुमार समेत 6 लोगों की मौत

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में बुधवार को एम्स के रेजिडेंट डॉ प्रदीप कुमार समेत 6 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है। इनमे सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं । उन्हें बचाने का प्रयास किया गया लेकिन कोरोना से लड़ते लड़ते उनकी मौत हो गई । उनकी उम्र अभी मात्र 25 साल ही थे. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक एम्स के जूनियर युवा डॉक्टर प्रदीप कुमार की मौत भी कोरोना से हो गयी । एम्स रेजिडेंट एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ विनय कुमार ने डॉ प्रदीप की मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि काफ़ी मुश्किलों से उन्हें एम्स में वेंटिलेटर की व्यवस्था हुई थी।एनएमसीएच से एमबीबीएस किए थे । एम्स में एक माह से कोरोना संक्रमन का ईलाज चल रहा था.

नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार ने बताया किअनिसाबाद के 65 वर्षीय सुरेश प्रसाद सिंह, शिवहर के 32 वर्षीय प्रदीप कुमार, सिवान के 45 वर्षीय परमात्मा गोंड, पटेल नगर के 72 वर्षीय उतपल कुमार साहा जबकि पत्रकारनगर के 53 वर्षीय अशोक कुमार कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 15 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना के सबसे ज्यादा 6 लोगो सिवान, सारण, वैशाली, रोहतास, दरभंगा, भोजपुर, सुपौल, समस्तीपुर, समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं ।इसके अलावा एम्स में 14 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं बुधवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 193 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: