बिहार

हर्षोहल्लास व सादगी के साथ लोगों ने शारिरिक दूरी बनाए मनाया ईद का पर्व

Screenshot 2021 0515 122428

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र में भाईचारा एवं आपसी सौहार्द का पर्व ईद शुक्रवार 14 मई को हर्षोहल्लास एवं सादगीपूर्ण तरीके के साथ मनाया गया।मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों व ईदगाहों में समाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए नमाज अदा कर लोगों के लिये अल्लाह से अमन चैन की दुआएं मांगी। इस दौरान रमजानुल मुबारक के बाद ईदुल फितर का फर्ज अदा किया गया।इमाम द्वारा खुतबा करने के बाद अल्लाह की इबादत में नमाज अदा किया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी गावों में उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं नरपतगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत नवाबगंज के जामा मस्जिद फुलकाहा के इमाम अहमद रजा चिस्ती ने लोगों से कहा कि इस महामारी के समय कोरोना गाईड लाइन का अमल एवं शारिरिक दूरी बनाये रखे।वहीं अहमद रजा ने अल्लाह से दुआ किये की महामारी से देश के तमाम लोगों को निजात मिले एवं देश में फिर से खुशहाली का माहौल कायम हो. इस बर्ष ईद में बच्चे कोरोना महामारी को लेकर खुश नहीं दिखे अपने घरों में रहकर एक दूसरे के बीच खुशियां बांटे घर में ही रहकर नवाज अदा भी किए।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!