बिहार

सोनपुर पंचायत में लगाया कोरोना जांच शिविर, चार संक्रमित

IMG 20210513 WA0081

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड सोनापुर पंचायत के पथरदेवा वार्ड संख्या 4 में गुरुवार को कोरोना  जाँच शिविर लगाया गया जहां 39 ग्रामीणों का जांच किया गया जिसमें से 04 लोग पॉजिटिव पाए गए । इस जांच शिविर में नरपतगंज पीएचसी से एएनएम विशेखा कुमारी एवं अन्य कर्मी मौजूद थे वही जांच में पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम कॉरेन्टीन कर दिया गया है।तथा समुचित इलाज के लिए उन्हें दवा भी मुहैया कराया गया। वहीं इस क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण से लोगों में भय का माहौल है। बताते चलें कि उक्त पंचायत में ही मंगलवार को 98 लोगों की कोरोना जांच के बाद 7 लोग संक्रमित पाए गए थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!