बिहार

चांद नहीं दिखा, शुक्रवार को मनेगी ईद

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): बुधवार को मुसलमान भाईयों के सबसे बड़े त्योहार ईद का चंाद देखे जाने पुष्टि देश समेत राज्य के किसी इलाके से नहीं हुई। चांद देखे जाने की सूचना प्राप्त करने व देने के लिए राजधानी स्थित राज्य के प्रमुख मुस्लिम धार्मिक व सामाजिक संस्थानों केे मोबाइल व फोन पर लगातार काॅल आने का सिलसिला जारी रहा लेकिन बुधवार को चांद नहीं दिखा। इसलिए ईद शुक्रवार को मनायी जायेगी । इस की पुष्टि करते हुये एमारत ए शारिया के नायेब काजी मौलाना मौलाना अंजार आलम कासमी और खानकाह मुजीबिया के प्रबंधक सैयद शाह मिंहाज उददीन कादरी ने बताया कि ईद का चांद देश समेत राज्य के किसी क्षेत्र में नही दिखा गया है । इस लिए गुरूवार को रमजान का अंतिम रोजा रखा जायेगा और शुक्रवार को ईद का पर्व मनाया जायेगा।

Related posts

दुर्गा पूजा एवं दशहरा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन के लिए अभी से करें तैयारी : डीएम

कविता महतो के हौसले को मिला नया सहारा

रास्ते के विवाद को लेकर दो युवकों को गोली मारी

error: