बिहार

मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने आज जुमा अलविदा की नमाज अदा की

अररिया(रंजीत ठाकुर): मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने आज शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की। पाक-ए-रमजान के आखरी जुम्मे को जुमा अलविदा कहा जाता है और इस दिन मुस्लिम धर्मावलंबी मस्जिदों में जाकर सामूहिक रूप से नमाज अदा करते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई मुस्लिम संगठनों एवं धर्मगुरुओं ने रोजेदारों से घरों में रहकर ही नमाज अदा करने की अपील की थी।
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर मस्जिदों में आज ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं देखा गया और अधिकांश लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज अदा की। रोजेदारों ने कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए दुआ मांगी। संभवत 14 मई को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा जो मुस्लिम संप्रदाय का प्रमुख त्योहार है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अपहृत युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर गोलियों की बौछार, प्रभारी थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल!

सीएम सम्राट चौधरी बोले- मोदी सरकार के 12 साल में बदला बिहार, डिफेंस कॉरिडोर से हर जिले में एयर कनेक्टिविटी तक

शेखपुरा में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू

error: