बिहार

हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से 2 भैंस की मौत!

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर वार्ड संख्या 4 भवानीपुर निवासी मोहम्मद जाकिर खां पिता मोहम्मद शकूर खां के दुधारू दो भैंस का (हाइटेंशन तार)ग्यारह हजार वॉल्ट तार के चपेट में आने से मौत हो गई।
इस बाबत उक्त भैंस मालिक ने बताया कि बिजली के ग्यारह हजार वॉल्ट का तार टूट कर लटका हुआ था। शनिवार की सुबह भैंस चरने के दरमियान उसी टूटे लटके तार में दोनों भैंस को करंट लगने से मौके पर ही गिर पड़ा जिससे दोनों की मौत हो गई। भैंस मालिक ने बताया कि दोनों भैंस लगभग ₹10,0000 का था इसी से हम लोगों का गुजर बसर चलता था। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण इस तरह की घटना हुई है। बिजली विभाग कभी देखने नहीं आते हैं की तारों का स्थिति क्या है, जब तक कोई घटना दुर्घटना नहीं हो जाए तब तक विभाग देखने को भी नहीं आते हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: