बिहार

बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती मनायी गयी

IMG 20210417 WA0071

पटनासिटी: चौक थाना क्षेत्र के दलित बस्ती में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर चौक थाना के पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी वहीं इस कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया. इस मौके पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष बबन रावत, समाजसेवी रामजी योगेश, समाजसेवी अंजू सिंह मनोज सोमन, सतराज समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत किया. वहीं आये हुए अतिथियों ने बाबा साहब के विचारों को व्यक्त किया.

वहीं दूसरी तरफ इस अवसर पर इंटर और मैट्रिक की परीक्षा में अच्छे अंको से उतीर्ण होने वाले दलित बस्ती की बेटियों को समाजसेवी रामजी योगेश, समाजसेविका अंजू सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Related posts

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं