पटना(अजित यादव): एम्स में मंगलवार को 2 व्यक्ति कि मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 17 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में पटना पीसी कालोनी के 59 वर्षीय विजय रंजन जबकि किदवईपुरी के 84 वर्षीय कृष्ण चंद्र सिंहा कि मौत हो गयी है । वहीं मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 17 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमे पटना, सारण, के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 9 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया वहीं कुल 112 मरीज एडमिट हुए।
previous post
